Teen Taal cover art

Teen Taal

Teen Taal

By: Aaj Tak Radio
Listen for free

Teen Taal is a witty, comedy oriented Hindi podcast where three musketeers talk about various issues with a pinch of humour and fun. The topic of conversation varies from politics, Indian society, jokes, Viral stuff on social media, food, movies and many more. Catch your share of fun every Saturday with Kamlesh Kishore Singh, Kuldeep Mishra & Asif Khan.


इस पॉडकास्ट के नायक और खलनायक हैं,तीन तिलंगे- कमलेश किशोर सिंह, आसिफ खान और कुलदीप मिश्र. ये तीनों लोग हफ़्ते की घटनाओं पर अतरंगी अंदाज़ में बातें करते हैं, ठहाकों के साथ और अपने अपने biases के साथ. ये पॉडकास्ट सबके लिए नहीं है. जो घर फूंके आपना, सो चले हमारे साथ. यानी वही लोग सुनें जिनका आहत होने का पैरामीटर ज़रा ऊंचा हो. हर शनिवार, आज तक रेडियो पर. जय हो.Copyright © 2026 Living Media India Limited
Episodes
  • कर्नाटक के रवि और सिन्नी, खुजला सिम-सिम और जहां चाह, वहां चियर्स : तीन ताल S2 Ep 158
    May 30 2026
    - बिजली कटौती से और बिजली आने पर बतरस से शुरुआत

    - इलेक्ट्रिसिटी की हायरार्की और रवि और सिन्नी की कहानी

    - बकरीद पर सालाना तमाशे और नॉन वेज खाने वाला बकरा

    - मौसम, बाढ़, सांप, बच्चा और ताऊ पर साइड लेने का आरोप

    - एजेंडा में खुजली का संसार

    - खुजाने की आदत, खुजली का स्पॉट और खुजली की अर्जेंट डिमांड

    - खुजली 'मेनका' क्या है? ईरान, पाकिस्तान, इज़रायल और अमेरिका की खुजली

    - दार्शनिकों की खुजली और खुजलाने का दर्शन

    - लुटियन्स दिल्ली की खुजली और नेताओं की खुजली!

    - चुल्ल, खुजली, खाज और अंधविश्वास के साथ खुजली से साथ वार्तालाप

    - बुद्धिजीवी दिखने की खुजली और साक्षरता की खुजली

    - बिज़ार खबर में शराब का भंडारा

    - चिट्ठियां

    - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी

    - साउंड मिक्स : रोहन
    Show More Show Less
    3 hrs and 18 mins
  • कॉकरोच का जन'हिट', बदले का बारूद और गज़वा-ए-गंजापन : तीन ताल S2 Ep 157
    May 23 2026
    - तिलचट्टा का शादिक अनुवाद और कॉकरोच जनता पार्टी का उदय

    - जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी से रायता, नरेंद्र मोदी-जॉर्जिया मेलोनी का मेलोडी मोमेंट

    - भारत का जेन ज़ी नेपाल की तरह क्यों नहीं हो सकता? और खान चा कैसे है तिलचट्टा शिरोमणि

    - राले'गन' की बंदूक, डायनासोर अन्ना हज़ारे का कंधा और सरनेम का सस्ता लॉजिक

    - नॉर्वे में पत्रकार ने पूछा सवाल तो आगे क्यों बढ़े पीएम मोदी? नॉर्वे की पत्रकार हेला लिंग को क्यों भाव नहीं देना?

    - नरेंद्र मोदी के अंदर का अनंत सिंह और योगी आदित्यनाथ के सड़क पर नमाज अदा करने को लेकर दिए गए बयान पर चर्चा

    - एजेंडा में बदले की भड़ास और देश को वासेपुर समझकर घूमने वाले लाखों फैज़ल

    - 'बदला' पर फिल्में और खून से मांग भरने का शगल

    - इतिहास से प्रतिशोध लेने इच्छा और जाति पूछने का

    - माइक्रो और पैसिव बदला क्यों नहीं लेना चाहिए

    - सवतिया डाह, बुरी नजर से बचाने के टोटके और बदला को ठंडा करके खाने का तरीका

    - बिज़ार खबर : लश्कर आतंकी ने कराया था हेयर ट्रांसप्लांट

    - चिट्ठियां

    - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी

    - साउंड मिक्स : सूरज
    Show More Show Less
    2 hrs and 51 mins
  • इंडिया का Leak काल, करेक्ट करने की चुल्ल, नेताओं का पांचवां मौसम और ट्रंप कार्ड: तीन ताल S2 156
    May 16 2026
    तीन ताल के इस एपिसोड में कमलेश ताऊ, आसिफ़ खान चा और कुलदीप सरदार के साथ सुनिए: 'हम' के विभिन्न पहलुओं पर क्या प्रकाश डाला गया. 'हम' भारतीयों को करेक्ट करने की चुल्ल क्यों रहती है? प्रधानमंत्री को काफ़िला क्यों कम नहीं होना चाहिए? सोना ख़रीदने को लेकर भारत के लोग इतना आसक्त क्यों हैं? NEET पेपर लीक पर ताऊ क्यों शर्मिंदा हैं, NTA और सरकार की नाकामी पर क्या चर्चा हुई और ताऊ ने इसे बेईमानों का देश क्यों बताया? अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के चीन दौरे की हाईलाइट्स क्या रहे और क्या ट्रंप की इज़्ज़त सचमुच कम हो गई है? इसके साथ ही सामान्य मानविकी के दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाले नाना प्रकार के कार्ड्स पर बतरस हुई. विजिटिंग कार्ड या बिजनेस कार्ड छपाने-बांटने वाले लोग, प्लेइंग कार्ड यानी ताश के फ़ेवरेट खेल जैसे - तीन पत्ती, छकड़ी, 29 और ब्रिज जैसे खेलों की यादें ताज़ा की गईं. गांव-जवार के चचा लोग ताश के प्लेयर कैसे जुटाते हैं और ताश को ताऊ ने जीवन से कैसे जोड़ा? ताऊ ने PR को नेताओं का पांचवां मौसम क्यों करार दिया? इसके अलावा मां-बाप के पसंदीदा कार्ड, डेबिट और क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने की शुरूआती स्मृतियों और शादी के कार्ड के बहाने न्यौता पूरने, आधार और राशन कार्ड के क़िस्से सुनाए गए. रिपोर्ट कार्ड और एडमिट कार्ड की अहमियत, कंगाल कर देने वाले सिम कार्ड और विक्टिम कार्ड की उपयोगिता भी उजागर हुई है. बिज़ार ख़बरों में हैदराबाद के Feel The Jail अभियान और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मच्छरदानी के चलते हुए विवाद के मज़े लिए गए. अंत में प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियां भी सुनने को मिलेंगी.

    - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी & कुमार केशव

    - साउंड मिक्स : रोहन भारती
    Show More Show Less
    3 hrs and 15 mins
adbl_web_anon_alc_button_suppression_c
No reviews yet